बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद पर सिंहदेव का बयान, कहा- सरकार वही कर रही जो श्रीराम ने रावण के साथ किया

नक्सलवाद पर सिंहदेव का बयान, कहा- सरकार वही कर रही जो श्रीराम ने रावण के साथ किया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन ऑपरेशनों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सरकार की नक्सल नीति की तुलना भगवान श्रीराम की नीति से करते हुए कहा कि सरकार अब नक्सलियों के साथ वही कर रही है, जो श्रीराम ने रावण के साथ किया था।

सिंहदेव ने कहा, “प्रभु श्रीराम ने रावण को पहले शांति का संदेश भेजा था, उसे मुख्यधारा से जुड़ने को कहा था। लेकिन जब रावण नहीं माना, तब श्रीराम ने शस्त्र उठाए। सरकार ने भी पहले नक्सलियों से संवाद की कोशिश की, उन्हें विकास की राह पर लाने के प्रयास किए। लेकिन जब नक्सली नहीं माने, तो अब जवाब भी उसी भाषा में दिया जा रहा है।”

"शांति से समाधान चाहा, लेकिन अब हथियार से जवाब"

पूर्व डिप्टी सीएम का कहना है कि सरकार ने नक्सलियों को समझाने और मुख्यधारा से जोड़ने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन जब वे नहीं माने तो अब सरकार को मजबूरन कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि नक्सलियों को हिंसा के रास्ते पर रोकने के लिए अब कड़ा एक्शन जरूरी हो गया है।

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चल रहे अभियान को लेकर सिंहदेव के इस बयान को सरकार की सख्त नीति का समर्थन माना जा रहा है। उन्होंने इशारों-इशारों में यह स्पष्ट कर दिया कि अब सरकार नक्सलवाद के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन