बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अमित शाह के दौरे पर सिंहदेव का तंज : बोले- वो यहीं किराए का मकान लेकर रहना चाहते हैं…

अमित शाह के दौरे पर सिंहदेव का तंज : बोले- वो यहीं किराए का मकान लेकर रहना चाहते हैं…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सरगुजा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, वो यहीं घर लेने वाले हैं। किराए का मकान लेकर यहां रहना चाहते हैं। दरअसल, डिप्टी CM सिंहदेव रविवार को सरगुजा दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, राजनीतिक दल के प्रमुख नेता माने जाते हैं। यही वजह है कि, उनका दौरा स्वाभाविक हो सकता है और उनको यह भी पता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ है। इसी को लेकर वह बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और कोई भी राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन तलाशने के लिए कोशिशों का दौर जारी रहता है तो इसी कड़ी में अमित शाह का भी दौरा यही माना जा सकता है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन