टीआरपी। SIR : भारतीय जनता पार्टी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को प्रभावी और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु रविवार को जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में एक व्यापक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर कार्य को बिना किसी ढिलाई, त्रुटि या विलंब के सुनिश्चित करना था।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला महाअभियान बताया और कहा कि शुद्ध और सही मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अग्रवाल ने शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक और बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर हर मतदाता का सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि कोई पात्र नागरिक सूची से न छूटे और कोई अपात्र नाम सूची में न बना रहे। इस कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करने सभी प्रतिबद्ध हों।

See also  CG Weather Update:  तेज धूप और उमस से बेहाल छत्तीसगढ़, जानिए कब मिलेगी राहत

एसआईआर, बूथ विजय की कुंजी

रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एसआईआर को बूथ विजय की कुंजी बताया और कहा कि जिस बूथ पर एसआईआर का कार्य बेहतर होगा, पार्टी की आगामी जीत वहीं से सुनिश्चित होगी। कार्यकर्ताओं इस कार्य को केवल सरकारी या पार्टी टास्क न मानें, बल्कि अपनी राजनीतिक साधना और संगठन के प्रति निष्ठा समझकर पूरा करें। एसआईआर के सभी चरण में नाम जोड़ना, हटाना और संशोधन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

रायपुर (शहर) जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि एस.आई.आर. का कार्य संगठनात्मक क्षमता की असली परीक्षा है। यह कार्य तत्काल, अनिवार्य और बिना किसी विलंब के पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि छोटी-सी भी ढिलाई अक्षम्य होगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने एसआईआर को नागरिक दायित्व और पार्टी संकल्प, दोनों बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उन्हें पूर्ण समर्पण के साथ यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में एसआईआर की महत्ता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता से, बिना किसी ढिलाई और त्रुटि के संपन्न करने का आह्वान किया।

See also  कोरोना बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना बम, मुंगेली और बिलासपुर में मिले 2-2 पाजिटिव, एक ही दिन में 15 केस

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।