SIR in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम जारी है। 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली नई सूची के लिए 4 नवंबर से चल रहा यह अभियान अब तक करीब 86 प्रतिशत डिजिटाइजेशन तक पहुँच चुका है। बीएलओ लगातार घर-घर जाकर फॉर्म जुटा रहे हैं और डेटा उसे उसी गति से डिजिटल रूप दिया जा रहा है।

29 नवंबर तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं, जबकि पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है। यानी लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

अभियान की समयसीमा इस तरह तय की गई है…

  • मुद्रण और प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025
  • घर-घर सत्यापन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
  • मसौदा मतदाता सूची: 9 दिसंबर 2025
  • दावे और आपत्तियां: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
  • नोटिस और सुनवाई चरण: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
  • अंतिम मतदाता सूची: 7 फरवरी 2026

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।