रायपुर। बीजापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। UBGL सेल ब्लास्ट से घायल जवान के शहीद होने की खबर है। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे।

घायल जवान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा। IED ब्लास्ट एक और जवान घायल – बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

See also  बीजापुर नक्सली हमले का असर अमित शाह ने असम का चुनावी दौरा किया रद्द, लौटे दिल्ली लेगें शीर्ष अफसरों की बैठक … CM भूपेश देर शाम आयेंगे रायपुर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।