बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

हथियार के एक्सीडेंटल फायर से घायल हुआ जवान

हथियार के एक्सीडेंटल फायर से घायल हुआ जवान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सिलयों से निपटने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। डीआरजी के जवान आज सर्चिंग पर निकले थे इसी बीच एक जवान के हथियार से एक्सीडेंटल फायर हो गया। गोली लगने से जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार जारी है। मामला ओरछा थाना इलाके का है. घटना की पुष्टि एएसपी हेमसागर सिदार ने की।

मिली जानकारी के अनुसार, आज ओरछा थाना से DRG की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी।इस दौरान टीम के एक जवान के हथियार से अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हो गई. इससे जवान के उंगलियों में चोट आई है. इसके बाद तत्काल जवान का PHC ओरछा में प्राथमिक उपचार कराया गया. फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन