बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Naxal News : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी , एरिया कमांडर समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 रायफल बरामद

CG Naxal News : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी , एरिया कमांडर समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 रायफल बरामद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच जशपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल जवानों ने एरिया कमांडर सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर पर हमले, मुठभेड़ जैसे 31 अपराध दर्ज है।

मिली जानकारी के मुताबिक कब्जे से AK-47, मैगजीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। जशपुर, बलरामपुर व झारखंड की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उसके पास आधुनिक हथियार है. इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उम्मेद सिंह को तत्काल टीम का गठित कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया।

कुनकुरी एसडीओपी विनोद मण्डावी और बलरामपुर जिला में पदस्थ एएसआई सुभाष कुजूर की अगुवाई में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन