बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भूख हड़ताल पर बैठा द.पू.म रेलवे मजदूर संघ, नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने का लगाया आरोप

भूख हड़ताल पर बैठा द.पू.म रेलवे मजदूर संघ, नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने का लगाया आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने वैगन रिपेयर शॉप प्रबंधन पर कर्मचारियों के नियम विरुद्ध ट्रांसफर का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र साहू मंडल सचिव डब्ल्यू आर एस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ का ट्रांसफर नियम विरुद्ध बोगी शॉप से बॉडी शॉप में कर दिया गया था। जिसके विरोध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया।

CWM ने दिया ट्रांसफर वापसी का आश्वासन

वहीं भूख हड़ताल पर बैठे रेलवे मज़दूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य कारखाना प्रबंधक सुबोध चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधियों द्वारा मुलाकात के दौरान नियम विरूद्ध ट्रांसफर की जानकारी दी गयी। जिसके बाद CWM ने प्रतिनिधियों को ट्रांसफर वापस लेने का आश्वासन दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन