गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Spa Centre Investigation : स्पा सेंटर में लूट! पुलिस जांच में हुए कई बड़े खुलासे...

Spa Centre Investigation : स्पा सेंटर में लूट! पुलिस जांच में हुए कई बड़े खुलासे...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। Spa Centre Investigation : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित कल्चरल वेलनेस सेंटर में हुई लूट की जांच के लिए पुलिस वेलनेस सेंटर में पहुंची थी। रविवार रात को हुई लूट की जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने स्पा सेंटर में घुसकर करीब ₹1 लाख से ज्यादा नगद लूट लिया था। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच के दौरान बड़ा खुलासा

जांच में पता चला कि स्पा में काम करने वाली कुछ लड़कियों की मोबाइल गैलरी और चैट्स में अश्लील बातचीत, ग्राहकों के साथ फोटो शेयर करने और होटल में कमरा बुक करने जैसी बातें सामने आई।

सबसे अहम सुराग स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड से मिला। बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर की जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि वही नंबर वॉट्सऐप पर ग्राहकों से बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। चैट में होटल न्यू राजेंद्र नगर के कमरे की बुकिंग और स्पेशल पैकेज के नाम पर यौन क्रियाओं से जुड़ी डील्स का उल्लेख मिला।

जांच अधिकारियों के अनुसार, ग्राहकों को ‘मसाज पैकेज’ के नाम पर कई विकल्प दिए जाते थे, जिनमें से कुछ ‘स्पेशल सर्विस’ में यौन सेवाएं शामिल थीं। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, चैट स्क्रीनशॉट, डिजिटल डेटा और लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए हैं।

स्पा के नाम पर देह व्यापार

बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां स्पा में काम करने के बहाने शहर के विभिन्न होटलों में ग्राहकों से संपर्क करती थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क शहर के बाहर तक फैला हुआ है।

Spa Centre Investigation : न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच तेजी से जारी है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।