बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जवाब में देरी को लेकर स्पीकर ने मंत्रियों को दी हिदायत, सत्र में ही दिए जाएं उत्तर

जवाब में देरी को लेकर स्पीकर ने मंत्रियों को दी हिदायत, सत्र में ही दिए जाएं उत्तर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने आज सभी मंत्रियों को हिदायत दी कि सदन में दिए आश्वासन संबंधी जवाब सत्र के दौरान दे दिया जाए।

इससे पहले भाजपा के अजय चंद्राकर ने ऐसी देरी और विभागीय अफसरों के सदन को गंभीरता से न लेने की व्यवस्था का मामला उठाया। उन्होंने स्पीकर को बताया कि 16 दिसंबर 24 के सत्र में अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में मंत्री ने पूरी जानकारी देने का आश्वासन दिया था। लेकिन विधानसभा में मंत्री के स्टेटमेंट को अफसर कितनी गंभीरता से लेते हैं वह इससे स्पष्ट है कि आज तक मुझे जानकारी नहीं मिली। इस पर स्पीकर डॉ. सिंह ने व्यवस्था दी कि सदन में मंत्रियों के दिए आश्वासन पर उत्तर सदस्यों को सत्र में ही दिया जाए।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन