आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी, एक शिक्षक निलंबित, 02 को हटाया
आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी, एक शिक्षक निलंबित, 02 को हटाया

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। वीडियो में तीन पुलिसकर्मियों को कथित रूप से पैसे लेते हुए देखा गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

यह मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां एएसआई परमेश्वर चौधरी, आरक्षक शिवकांत मिश्रा और आरक्षक विनय सिंह चालानी कार्रवाई के दौरान कथित रूप से नकद राशि लेते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हुए।

एसएसपी ने इस पूरे घटनाक्रम को लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र रायपुर से संबद्ध किया गया है। नियमानुसार, निलंबन अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट संकेत दिया गया है कि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।