बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अवैध शराब पकड़ने गई SST की टीम : इधर खड़ी गाड़ी जल कर हुई खाक, आग लगी या लगाई गई, पता लगा रही है पुलिस…

अवैध शराब पकड़ने गई SST की टीम : इधर खड़ी गाड़ी जल कर हुई खाक, आग लगी या लगाई गई, पता लगा रही है पुलिस…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

महासमुंद। महासमुंद में चुनाव के लिए गठित फ्लाइंग स्कवाड की टीम की गाड़ी में आग लग गई। यह घटना महासमुंद जिले के परसापाली की है, जहां राजस्व, आबकारी एवं SST की संयुक्त टीम आज दोपहर बलौदा थाना क्षेत्र के पलसापाली के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना पर कार्यवाही के लिए गई थी। टीम जब छापा मारने गयी, तो उसी दौरान रास्ते में खड़ी की गई उनकी गाड़ी आग से जल कर खाक हो गई।

सर्चिंग के बाद जब टीम वापस लौटी, तो उनकी गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। उड़नदस्ता की टीम ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर एसडीएम तहसीलदार और पुलिस पहुंच गई। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है। बता दें कि मौके पर सरकारी जीप के साथ ही 3 गाड़ियां खड़ी थीं।

साढ़े 6 लाख की शराब जब्त

SST की टीम ने जब मौके पर छपा मारा तब स्थल पर महुए की शराब बनाने की भट्ठी के साथ ही बड़ी मात्रा में शराब और महुआ बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक 6 लाख 50 हजार रूपये का महुआ एवं शराब जब्त किया गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्कवाड की टीम SST का गठन किया गया है। ये टीम शिकायतों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करती है। यह टीम कार्रवाई के लिए मौके पर गई और उधर उनके वाहन में आग लग गई।

वैसे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने वाहन में आग लगाई होगी, मगर पुलिस का यह भी कहना है कि शॉर्ट सर्किट भी आग लगने की वजह हो सकती है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन