टीआरपी डेस्क। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ देर रात अनियंत्रित हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

नवरात्रि के पहले दिन से जारी है डोंगरगढ़ यात्रा

नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले दिन श्रद्धालुओं के बस काफिले को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री निवास से रवाना किया था। जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ इस यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो अब भी जारी है।

मां काली अन्नदान भंडारा समिति की निःशुल्क सेवा

मां बमलेश्वरी के दर्शन करने रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए नि:शुल्क बस सेवा आज से शुरू की गई है। आकाश वाणी स्थित काली मंदिर से डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। प्रतिदिन 4 नि:शुल्क बसों के माध्यम से लगभग 250 दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जा पाएंगे। रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों को मां बमलेश्वरी का दर्शन कराया जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।