रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सीएम हाउस में दोपहर करीब 12.30 बजे से जारी है। इस बैठक में सभी 90 सीटों पर सिंगल नामों पर चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं। बाकी बचे 25 सीटों पर मंथन जारी है। आपको बता दें कि आज शाम सीएम बघेल दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

ऐसे में दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत समिति के सदस्य शामिल हैं। बैठक 5 बजे तक जारी रह सकती है। दरअसल शाम 6 बजे सीएम बघेल दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। ऐसे में ऐसी कयास लगाई जा रही है कि प्रत्याशी चयन को लेकर यह अंतिम बैठक हो सकती है।

बता दें कि अब तक 6 से ज्यादा बार कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। कुल 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के टिकट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उन नामों में से 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद लगातार बैठकों में फिलहाल तक 65 नामों पर सहमति बन गई है।

ऐसी खबरे हैं कि कल यानी की 9 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक होगी। इसके बाद ही सेंट्रल इलेक्शन की कमेटी की बैठक होने की संभावना है। जिसके बाद ही कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।