बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आज रायपुर लौटेंगे प्रदेश अध्यक्ष साव, होगा भव्य स्वागत

आज रायपुर लौटेंगे प्रदेश अध्यक्ष साव, होगा भव्य स्वागत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को दिल्ली से राजधानी रायपुर लैटेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर अरुण साव के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। अरुण साव रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग जिले में सामाजिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद शाम को रायपुर प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज को लेकर बातचीत करेंगे।

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 7 से 11 अगस्त तक चल रहे संसद सत्र में उपस्थित थे। आज उनके कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है। इसलिए जब वे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, तब उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत के लिए पहले से ही तैयारियां की है।

उल्लेखनीय है कि, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव को 9 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि, बीते एक वर्षों में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। जैसे गोठान, गोबर, पीएससी, चावल और कोयला घोटाला मामले में आवाज बुलंद की है। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार को लेकर रैलियां भी निकली है। वहीं युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर आंदोलन किया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन