रायपुर। शहर में बसों के मनमाने स्टॉपेज और पिकअप-ड्रॉप से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। अब तक कई बैठकों में कड़े निर्देशों के बाद भी ऑपरेटर और ड्राइवर मनमानी कर रहे हैं, जिस पर आज फिर बड़ी बैठक हुई।
आज डॉ. अर्चना झा डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल ने एक बार फिर बस संचालकों/आपरेटरों की बैठक ली। इसमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, अति. उपायुक्त यातायात रामकुमार बर्मन, सहायक आयुक्त यातायात सतीश ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार एवं निगम के अधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में सै. अनवर अली, छ.ग. यातायात महासंघ के अध्यक्ष एवं मालिक रायल ट्रेव्हल्स, खेमराज साहू प्रदेश सचिव, सहित, सांई ट्रैवल्स, कसार ट्रैवल्स, शर्मा ट्रैवल्स, शुक्ला ट्रैवल्स, अमन ट्रैवल्स, अहमद ट्रैवल्स, आशीर्वाद ट्रैवल्स, नवीन ट्रैवल्स, राधेकृष्णा ट्रैवल्स, मुस्कान ट्रैवल्स, प्रांजल ट्रैवल्स, लक्ष्मी ट्रैवल्स, मां शारदा ट्रैवल्स, रेनबो ट्रैवल्स, पायल ट्रैवल्स एवं कांकेर रोडवेज अन्य बस संचालक/मालिक उपस्थित थे।
पुलिस ने क्या निर्देश दिए?
- बस स्टैंड से यात्री बिठाकर निकलने के बाद शहर में कहीं भी अन्य बुकिंग काउंटरों के सामने बस रोककर सवारी नहीं बिठाएंगे, सिर्फ निर्धारित स्टॉपेज पर ही रोकेंगे।
- ऑल इंडिया टूरिज्म परमिट वाली बसों का संचालन बस स्टैंड से नहीं करेंगे, न ही कहीं बस रोककर आम यात्री बस की तरह पिकअप-ड्रॉप करेंगे।
- बसों की छतों पर माल लादकर परिवहन नहीं करेंगे।
- जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद से आने वाली बसें MMI चौक के पास निर्धारित स्थल पर यात्री उतारेंगी, उसके बाद भाठागांव चौक तक कहीं नहीं रोकेंगी।
- मार्गों पर खुले बुकिंग / रिजर्वेशन काउंटर के पास बस रोककर सवारी नहीं बिठाएंगे।
- दुर्ग-भिलाई जाने वाली बसें पचपेड़ी नाका चौक से यू-टर्न के बाद भाठागांव चौक पर यात्री पिकअप के लिए नहीं रुकेंगी।
- खराब / कंडम वाहनों को बस स्टैंड से हटाना होगा, बस स्टैंड को गैरेज की तरह इस्तेमाल की अनुमति नहीं।
परमिट निरस्त की चेतावनी
बसें खड़ी कर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 3 बार कार्रवाई होने पर परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. रायपुर में बसों को लेकर क्या चेतावनी दी गई?
Ans. मनमाने स्टॉपेज और पिकअप-ड्रॉप पर रोक, 3 बार कार्रवाई पर परमिट निरस्त होगा।Q2. बैठक किसने ली और कौन आया?
Q2. बैठक किसने ली और कौन आया?
Ans. DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने ली, RTO आशीष देवांगन और 20+ ट्रैवल्स के मालिक मौजूद रहे।
Q3. किन बसों के लिए खास निर्देश है?
Ans. जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद रूट की बसें MMI चौक पर ही उतारेंगी, दुर्ग-भिलाई बसें भाठागांव पर नहीं रुकेंगी, ऑल इंडिया परमिट बसें बस स्टैंड से नहीं चलेंगी।



