Election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इस हेतु बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र से तिल्दा नेवरा में पहली बार स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां पर आज मतदान दल को मतदान सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।

बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिल्दा नेवरा के 110 मतदान केंद्रों के लिए पहली बार स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बता दें कि सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय कोहका नेवरा को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।

बता दें कि, सामग्रियां लेकर मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। मतगणना से पहले तिल्दा नेवरा से ईवीएम मशीन को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां पर मतों की गणना की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।