बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छात्रों को मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर, बस इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत…

छात्रों को मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर, बस इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्टरेट परिसर में एलपीजी गैस वितरकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कुछ कड़े फैसले लिए गए हैं।

विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी

प्रशासन ने बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है।

  • नियम: अब विद्यार्थी अपने आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र (Local Address Proof) दिखाकर गैस एजेंसियों से सीधे 5 किलो का छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लंबे आधिकारिक कागजी काम की जरूरत नहीं होगी।

बुकिंग के लिए अब करना होगा इंतजार

वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने रिफिल बुकिंग के समय में बदलाव किया है:

  • शहरी क्षेत्र: एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र: ग्रामीणों को अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा।
  • रोक: वर्तमान में नए गैस कनेक्शन और सिंगल से डबल कनेक्शन (DBC) करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सख्त निर्देश: संस्थानों को आपूर्ति और गड़बड़ी पर कार्रवाई

अपर कलेक्टर ने साफ किया कि एम्स (AIIMS), मेकाहारा अस्पताल, वृद्धाश्रम और अनाथालयों में गैस की सप्लाई किसी भी सूरत में बाधित नहीं होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि:

  • डिलीवरी कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
  • नियमों के विरुद्ध सिलेंडर लेने या बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन