बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में कल सुकमा बंद का ऐलान, कांग्रेस ने भाजपा और ईडी का फूंका पुतला, तो सिंहदेव ने X में लिखा…

कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में कल सुकमा बंद का ऐलान, कांग्रेस ने भाजपा और ईडी का फूंका पुतला, तो सिंहदेव ने X में लिखा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा ने 16 जनवरी 2025 को सुकमा बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस कमेटी का कहना है कि कवासी लखमा पर ED द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसे देखते हुए जिले में बंद का निर्णय लिया गया है। बंद के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को छोड़कर बाकी सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

वहीं लखमा की गिरफ्तारी को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बीजेपी और ईडी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी भी की।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कहा, लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उन पर जबरन दबाव बनाना भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा के साथ खड़े हैं।

https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1879496685958856973
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन