बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Sukma ACB Trap: 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sukma ACB Trap: 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Sukma ACB Trap: रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में मिसमा निवासी कवासी मंगल राम ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक उनकी पत्नी कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। वेतनमान निर्धारण के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये की एरियर्स राशि का भुगतान होना था।

16 लाख के एरियर्स के बदले मांगे 80 हजार

शिकायतकर्ता के अनुसार एरियर्स राशि के भुगतान की प्रक्रिया के लिए जब वह चंद्र कुमार यारदा, खंड शिक्षा अधिकारी, कोंटा से मिले तो आरोपी ने भुगतान करवाने के एवज में कुल एरियर्स राशि का 5 प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी से शिकायत की।

पहली किश्त में 10 हजार रुपये लेने पर हुआ राजी

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति जताई। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

बुधवार को आयोजित ट्रैप के दौरान आरोपी चंद्र कुमार यारदा को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई

एसीबी ने आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ACB की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन