बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Sukma Encounter Update : 10 नक्सलियों को ढेर करने में सफल जवानों ने बस्तरिया गाने पर डांस कर मनाया जश्न, देखें video

Sukma Encounter Update : 10 नक्सलियों को ढेर करने में सफल जवानों ने बस्तरिया गाने पर डांस कर मनाया जश्न, देखें video
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा के भेज्जी इलाके में आज सुबह जवानों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की। जवानों ने इस ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस सफल ऑपरेशन के बाद जवानों ने बस्तरिया गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें गुरुवार को ओडिशा से बड़ी संख्या में नक्सलियों के छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद DRG की टीम को नक्सलियों की घेराबंदी के लिए भेजा गया था। शुक्रवार सुबह कोंटा के भेज्जी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ते हुए उन्हें ढेर किया। फिलहाल, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली को बचने का मौका न मिले।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन