बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

श्रीचंद सुंदरानी को नहीं मिली केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति!

श्रीचंद सुंदरानी को नहीं मिली केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के अंदर जाने की अनुमति!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : आज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी अपने रायपुर प्रवास पर थे। इस दौरान प्रदेश को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लेकिन इनके बीच भाजपा का एक खेमा ऐसा भी रहा। जो पूरे दिन मुंह फुलाए रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और रायपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी को केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट में अंदर जाने नहीं दिया गया। उन्हें बताया गया कि आपका नाम सूची में नहीं है इसलिए आपको अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। इससे सुंदरानी गंभीर रुप से नाराज हो गए और नाराजगी व्यक्त करते हुए नितिन गडकरी का स्वागत किए बगैर ही एयरपोर्ट से वापस लौट गए। घटना से सुंदरानी के समर्थकों में काफी नाराजगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन