बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत की जीत- विष्णुदेव साय

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत की जीत- विष्णुदेव साय
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखा जाना भारत की जीत है।

यह जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी फैसला मात्र नहीं है। यह एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1734129778066952549?s=20

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम 1950 से ही कहते आ रहे थे कि एक देश में दो झंडा, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। एक देश में एक ही झंडा, एक ही विधान और एक ही प्रधान होगा। हमने देश की जनता से वादा किया था कि धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर लद्दाख की समूची जनता को भारत के साथ एक सूत्र में बांधकर भारत भूमि के इस हिस्से का संपूर्ण विकास किया जाएगा।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को वास्तविक आजादी देने के लिए धारा 370 खत्म की। हमने जो कहा, वह पूरा कर दिया। और, आज देश की सर्वोच्च अदालत ने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भारत की संसद द्वारा लिए गए निर्णय को यथावत रखते हुए यह पुष्टि कर दी है कि भाजपा की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर लद्दाख के साथ वह न्याय किया है, जिसके लिए वहां की जनता आजादी के बाद से तरस रही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन