सोमवार, 28 सितंबर 2026 सोम, 28 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर डबल मर्डर केस के 4 आरोपी दोषी करार, इस दिन होगा सजा का ऐलान, जानें क्या है मामला

सूरजपुर। बहुचर्चित पुलिस परिवार हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। प्रधान आरक्षक उदय सिंह की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को सजा पर फैसला अब 8 अक्टूबर को होगा। मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का […]

Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर डबल मर्डर केस के 4 आरोपी दोषी करार, इस दिन होगा सजा का ऐलान, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

सूरजपुर। बहुचर्चित पुलिस परिवार हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। प्रधान आरक्षक उदय सिंह की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को सजा पर फैसला अब 8 अक्टूबर को होगा।

मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है, जब प्रधान आरक्षक उदय सिंह के परिवार पर हमला हुआ था। इस वारदात में उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के बाद डबल मर्डर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी।

इसी घटनाक्रम से जुड़े एक अन्य मामले में प्रधान आरक्षक उदय सिंह को वाहन से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस केस में अदालत ने आरोपी कुलदीप साहू को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।

फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया था।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन