Ceiling plaster falls, teacher injured: जिले के प्रतापपुर विकासखंड से बड़ी लापरवाही उजागर करने वाली खबर सामने आई है। यहां हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक शिक्षक घायल हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त बच्चे आसपास नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान पास में मौजूद शिक्षक इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जर्जर स्कूल भवनों ने बढ़ाई चिंता, मरम्मत पर उठे सवाल
इस घटना ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों के रखरखाव और मरम्मत व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिजनों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि कई स्कूल भवन दशकों पुराने हैं और बरसात में और खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने समय-समय पर नियमित मरम्मत की मांग की है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. सूरजपुर में स्कूल हादसा कहां हुआ?
— यह घटना प्रतापपुर विकासखंड के हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में हुई।
Q2. हादसे में कौन घायल हुआ?
— छत का प्लास्टर गिरने से एक शिक्षक घायल हुआ है, बच्चे उस समय पास में नहीं थे इसलिए बाल-बाल बच गए।
Q3. इस घटना के बाद क्या मांग उठ रही है?
— परिजनों और ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल भवनों की नियमित मरम्मत और सुरक्षा ऑडिट की मांग की है।



