बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Surrender News : 4 हार्डकोर नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का इनाम था घोषित

Surrender News : 4 हार्डकोर नक्सली समेत 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख का इनाम था घोषित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-1 से जुड़े कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर बड़ी इनामी राशि घोषित थी।

आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान को छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के अनुसार, नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 पुरूष पर 8-8 लाख, 1 अन्य पुरूष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 6 अन्य पुरूष पर 2-2 लाख और 1 अन्य पुरूष नक्सली पर 1 लाख कुल 39 लाख रुपये के ईनाम घोषित है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन