बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Surrender News : दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Surrender News : दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को मिली कामयाबी, 31 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से एक के बाद एक सकारात्मक संकेत सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव रॉय के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में कई नक्सली कई वर्षों से संगठन से जुड़े थे और विभिन्न हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। सबसे खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने वालों में तीन नक्सलियों पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनका नाम सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक सहायता और सुविधा प्रदान की जाएगी। SP गौरव रॉय ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा बलों और प्रशासन की संयुक्त रणनीति का परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने भी स्वीकार किया कि वे हिंसा और भटकाव से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। पुलिस और प्रशासन ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य का आश्वासन दिया है।

इधर नारायणपुर में भी 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, सभी नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम था। जो कि कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन