रायपुर। निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता आज गुरुवार को इओडब्ल्यू के सामने पेश हो सकते हैं। इनपर नान घोटाला और फोन टेपिंग करने का आरोप है। संभावना है कि मुकेश गुप्ता अपने वकिल अमीन खान के साथ पेश होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इओडब्ल्यू ने उन्हें 6 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। मगर मुकेश गुप्ता ने खराब तबीयत का हवाला देते हुए इओडब्ल्यू से अगली तारीख की मांग की थी। जिसके आधार पर उन्हें आज 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

आपको बता दें कि निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता फोन टेपिंग के मामले में पिछली सुनवाई के दौरान काफी तेवर दिखाए थे। उन्होंने अधिकारी के समक्ष तेवर दिखाते हुए अपने पद और रूतबे का काफी रौब दिखाया। मगर एएसआई ने भी उन्हें उल्टे तमीज से बात करने की सलाह दे डाली थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।