रायपुर। फोन टेपिंग मामले में आरोपी बनाए गए निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता से अब EOW 12 जून को पूछताछ करेगी। इस मामले में पहले सुनवाई 6 जून को होनी थी। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की ओर से उनके अधिवक्ता के आवेदन पर ईट की तारीख स्पष्ट नहीं होने पर EOW ने सुनवाई की तारीख 6 जून की बजाए 12 जून कर दिया। हालांकि EOW ने तारीख को आगे बढ़ाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

आपको बता दें निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता फोन टेपिंग के मामले में EOW में हुई पिछली सुनवाई में पूछताछ करने वाले एएसआई के सामने काफी तेवर दिखाए थे। उन्होंने अपने पद और रुतबे का रौब दिखाए थे, लेकिन एएसआई ने भी उन्हें उल्टे तमीज से बात करने की सलाह दे डाली थी। फोन टेपिंग के मामले में EOW के समक्ष आने के लिए शुरू से ही मुकेश गुप्ता काफी देरी कर चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।