रायपुर। राजधानी के ग्रास मेमोरियल मैदान से एमआई सेफ़ स्वच्छ रायपुर सुरक्षित रायपुर रैली को महापौर एजाज ढेबर ने तिरंगे झंडे के साथ रवाना किया। इस अवसर पर सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर किरणमयी नायक,एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा भी मौजूद रहे।

 

एम आई सेफ़ रैली शहर के ग्रास मेमोरियल ग्राउंड से शुरू होकर कटोरा तालाब होते हुए मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन युवा नेता शोएब ढेबर ने किया था। रैली में करीब 5000 लोग शामिल हुए।

रैली के संयोजक शोएब ढेबर बताया कि एमआई सेफ रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने व देश में पेंडिंग बलात्कार के मामलों पर जल्द से जल्द फैसला सुनाने के लिए था। इस रैली में युवकों से ज्यादा युवतियों ने अपना समर्थन दिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।