रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से अगले महीने 4 नई उड़ाने शुरू होने जा रही हैं। इनमें रायपुर से प्रयागराज और शिलांग, दिल्ली के लिए नई फ्लाइट और झारसुगड़ा की उड़ानें शामिल हैं। रायपुर से झारसुगड़ा के लिए 5 जून से नई उड़ान शुरू होगी। दिल्ली के लिए नई फ्लाइट भी 5 जून से शुरू होने वाली है।

कितना होगा प्रयागराज का किराया:

रायपुर से सीधे प्रयागराज के लिए भी मांग पूरी हो चुकी है। इंडिगो एयरलाइंस ने अब रायपुर से इलाहाबाद जाने वाली इस फ्लाइट को 22 जून के बजाए 28 जून से शुरू करने का निर्णय लिया है।

रायपुर से दोपहर 12.20 बजे (फ्लाइट संख्या-6ई-7991) उड़ान भरने के बाद यह फ्लाइट दोपहर 1.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। शुरुआती किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच है।

https://youtu.be/JVYNV1WYhqk

 

शाम 6.50 बजे दिल्ली के लिए विमान:

माना एयरपोर्ट से 5 जून से शाम 6.50 बजे दिल्ली के लिए विमान सेवा उपलब्ध होगी। फ्लाइट संख्या एआई-484 शाम 6.50 बजे माना एयरपोर्ट से टेकआॅफ होगी, जो कि रात 8.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

See also  कोलकाता में गुलाबी खुमार,भारत बंग्लादेश टेस्ट मैच का रोमांच पूरे सबाब पर

पहली बार मेघालय से जुड़गा रायपुर :

रायपुर से पहली बार उत्तर-पूर्वी शहरों का जुड़ाव होगा। शिलांग के लिए इंडिगो की यह सेवा 20 जुलाई से शुरू होगी। नई उड़ान (6ई7986) रायपुर से दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता से 2.45 बजे उड़कर शाम 4.25 को शिलांग में लैंड करेगी। कोलकाता में यह फ्लाइट 20 मिनट रुकेगी। वापसी में शाम 4.45 बजे टेकआॅफ होगी, जो कि शाम 6.30 को कोलकाता पहुंचेगी, वहीं कोलकाता से शाम 7 बजे उड़ान भरकर यह फ्लाइट रात 8.55 को रायपुर पहुंच जाएगी। एटीआर-72 सीटर विमान में सीटों के लिए बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।