जगदलपुर। बस्तानार मेले में आए सरेंडर कर चुके नक्सली की उसके ही पुराने साथियों ने हत्या कर दी। सरेंडर कर चुका नक्सली शनिवार को अपने परिवार के साथ आया था।

इसी दौरान देर रात दो नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

कैसे हुई वारदात:

जानकारी के मुताबिक, कटे कल्याण निवासी लच्छीराम पहले माओवादी संगठन के साथ जुड़ा हुआ था। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया और बेहतर जिंदगी बिताने लगा। वो शनिवार को अपने रिश्तेदार के साथ बस्तानार मेले में शामिल होने आया था।

बस्तानार इलाके को अपेक्षाकृत कम नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है । लंबे समय से यहां नक्सल गतिविधियों में काफी कमी देखी गई हैं। सीआरपीएफ कैंप और कोड़ेनार थाना के बीच बस्तानार मेले में देर रात करीब 12 बजे दो संदिग्ध माओवादियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

See also  अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सामानों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

इस हमले में लच्छीराम बुरी तरह से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने रविवार को दम तोड़ दिया । पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच श्ुारू कर दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।