बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की टेम्पो पेड़ से टकराई, 3 की हुई मौत, 15 घायल, एमपी में हुआ हादसा

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की टेम्पो पेड़ से टकराई, 3 की हुई मौत, 15 घायल, एमपी में हुआ हादसा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। दर्शन कर अयोध्या से लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गये। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त टेम्पो में करीब 20 लोग सवार थे।

यह हादसा मध्यप्रदेश के शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ से 20 लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए गये हुए थे। सभी दर्शन के बाद टेम्पो सीजी 10 बीपी-8657 में वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान शहडोल जिला के जोरा गांव के पास आज सुबह 5 बजे के आसपास टेम्पो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद टेम्पो में बैठे लोग गाड़ी के बाहर गिर गये और टेम्पो के परखच्चे उड़ गये। वहीँ, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर ब्यौहारी थाना पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को पहले ब्यौहारी अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज शहडोल रेफर किया गया।

घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल है। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल है। पुलिस ने मृतकों की पहचान गायत्री कवर 55 वर्ष, मालती पटेल 50 वर्ष, इंदिरा बाई के रूप में की गई। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन