रायपुर। ईओडब्ल्यू (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पदस्थ दस कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है। प्रतिनियुक्ति खत्म करते ही उनकी सेवाएं पुलिस विभाग को लौटा दी गई है। इनमें एक एएसआई, चार हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल हैं। मूल विभाग लौटाए गए कर्मचारियों में एएसआई अतुलेश राय, हेड कांस्टेबल योगेंद्र ओझा, परमानंद सिंह, दीपक तिवारी, त्रिभुवन सिंह और आरक्षकों में विजय सिदार, अरविंद यादव, तुलसी निषाद, अभिलाषधर और सुनील सिंह शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब चार साल पहले निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता के कार्यकाल के दौरान इनकी पदस्थापना की गई थी। पिछले दिनों भी ईओडब्ल्यू (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से करीब एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं मूल विभाग को लौटा दी गई थी। जिनकी सेवाएं लौटाई गई हैं वे सभी महकमे में स्पेशल 26 नाम से चर्चित टीम का हिस्सा थे। इस टीम की अगुवाई निलंबित डीजीपी मुकेश गुप्ता ( Former DGP Mukesh Gupta ) किया करते थे।

See also  GST के वार्षिक रिटर्न्स, जीएसटी आर 9 एवं जीएसटी आर 9 सी पर सेमिनार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।