समाचार
The Rural Press » छत्तीसगढ़ » गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह कल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि, इन्हें मिल रहा है गोल्ड मेडल
रायपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार 1 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।
दीक्षांत समारोह को लेकर 7 स्वागत द्वार बनाए गए हैं, दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति के हाथों समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। समारोह में सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 2897 छात्र-छात्राओं को उपाधि दिए जाने की घोषणा की जाएगी। वहीं प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 72 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 10 दानदाता पदक, एक गुरु घासीदास पदक व एक कुलाधिपति पदक समेत 84 पदक प्रदान किए जाएंगे. 28 शोधार्थियों को एचडी के उपाधि प्रदान की जाएगी।
रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।