बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का क्रिकेटर सूर्यकुमार की मौजूदगी में हुआ शानदार आगाज

27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का क्रिकेटर सूर्यकुमार की मौजूदगी में हुआ शानदार आगाज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में 27वीं राष्ट्रीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को राजधानी में आगाज हुआ है। कोटा स्टेडियम में हुए भव्य उद्घाटन समारोह में सीएम विष्णुदेव साय और देश की टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वन मंत्री केदान कश्यप की अध्यक्षता में मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

राष्ट्रीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के वन विभाग के 3 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी जैसे कई खेलों की स्पर्धाएं होगी। उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में बिहार के वनमंत्री डॉ. प्रेमकुमार, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, विधायक राजेश मूणत शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित 27वें वन खेलकूद महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उनको छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके खेल कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। इस मौके पर सूर्य कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रगति की प्रशंसा की।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन