बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Raipur Air Hostess की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने लॉकअप में पैंट के सहारे लगा ली फांसी

Raipur Air Hostess की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने लॉकअप में पैंट के सहारे लगा ली फांसी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur Air Hostess Murder Case: राजधानी रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या के संबंध में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयर होस्टेस की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित विक्रम ने लॉक-अप में आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पैंट के सहारे फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक आरोपित विक्रम अटवाल पवई एनजी काम्प्लेक्स की इमारत में हाउस कीपर का काम करता था, जिसमें रायपुर की रहने वाली एयरहोस्टेस रूपल की डेड बॉडी बीते रविवार रात को मिली थी। रूपल मरोल क्षेत्र के एनजी कांप्लेक्स में बड़ी बहन और उसके दोस्त के साथ रह रही थी।

हत्या की रोज उसकी बहन एवं दोस्त अपने गृहनगर गए थे, इसलिए रविवार को रूपल अकेली थी। सोमवार सुबह परिवार के लोग रूपल को फोन लगा रहे थे। फोन न उठने पर उसके सहकर्मियों को फोनकर उसके घर जाने कहा गया। घंटी बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दूसरी चाभी से दरवाजा खोला तो अंदर रूपल खून से लथपथ पड़ी थी। उसका गला काट दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित विक्रम पीड़िता के अपार्टमेंट में बंद पाइपलाइन साफ करने को गया था। इसी दौरान रूपल ने किसी बात पर नाराजगी जताई। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से उसका गला रेत दिया। जिसके बाद आरोपी अपने गांव तुंगा चला गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन