नवम्बर महीने तक मिलेगा पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ, कोरोना काल से गरीबों को बंट रहा था मुफ्त राशन
नवम्बर महीने तक मिलेगा पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ, कोरोना काल से गरीबों को बंट रहा था मुफ्त राशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना PMGKY का राशन पूरे नवम्बर महीने तक बंटेगा। फ़िलहाल इसके विस्तार के लिए केंद्र ने कोई घोषणा नहीं की है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को केंद्र सरकार द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण के कारण आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति प्रति महीने 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिल रहा है। सरकार द्वारा इस योजना के दायरे को पिछली बार बढ़ाते हुए दीपावली तक कर दिया गया था।

80 करोड़ लोगों को मिल रहा है लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 26 मार्च 2020 को 21 दिन के लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए गरीब जनता को कोई समस्या ना आए इसके लिए आरंभ की गई थी, जिसके तहत लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को नवंबर 2021 तक मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त होगा।

See also  CG Breaking: कांग्रेस की पहली सूची 7 सितंबर तक, लिस्ट तैयार, केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी का इंतजार, दिल्ली से होगा ऐलान

इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को 5 किलोअनाज (गेहूं/चावल) दिया जाता है। योजना को अप्रैल 2020 से जून 2020 के लिए आरंभ किया गया था। कोरोना वायरस के प्रकोप देखते हुए इस योजना को बढ़ा दिया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।