बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

BIG NEWS : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत e-KYC कराने की तिथि 31 मई तक बढ़ाई गई

BIG NEWS : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत e-KYC कराने की तिथि 31 मई तक बढ़ाई गई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत e-KYC कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मई 2022 तक कर दिया गया है। इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तय की गई थी। लेकिन 21 मार्च 2022 तक केवल 9% किसानों का ही e-KYC कार्य पूर्ण हुआ है। इस बात को ध्यान में रखते हुए e-KYC कराने की तिथि को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है।

संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ से जारी पत्र के अनुसार योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के e-KYC का सत्यापन करने के लिए 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत हितग्राहियों को e-KYC से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर किसान मित्र, पंच, कोटवार आदि का सहयोग लिया जाएगा। वहीं स्कूल, सहकारी समिति, लैम्पस, राशन की दुकानों आदि पर सूचना चस्पा कराया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन