upsc exam coaching
upsc exam coaching

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के प्रयासों के चलते आज 30 जुलाई को रायपुर के प्रोफ़ेसर जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय में, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग एवं गाइडेंस सेल हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य के 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई में, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली आईएएस एवं इंडियन अलाइड सर्विसेस की परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कोचिंग एवं गाइडेंस सेल का संचालन किया जाता है । उक्त कोचिंग एवं गाइडेंस सेल में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आज पूरे देश में कुल 13 स्थानों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें रायपुर भी शामिल है। इस परीक्षा में भाग लेने हेतु प्रदेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राज्य हज कमेटी ने प्रयास कर रायपुर सेंटर निर्धारित कराया। रायपुर में आज पहली बार प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। इसके पूर्व राज्य के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर मुंबई निर्धारित था। रायपुर में इस परीक्षा के आयोजन से सभी विद्यार्थियों को काफी सहूलियत हुई।

See also  कोरोना संक्रमित महिला ने की आत्महत्या, बीमारी के भय से खुदकुशी का अंदेशा! पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

परीक्षा का आयोजन प्रोफ़ेसर जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के प्राचार्य एम. आर. सावंत व सहयोगी शिक्षकों द्वारा पूरा किया गया । इस अवसर पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, सचिव साजिद मेमन, हाजी ज़फर अमजद, जे. एन. पांडेय, शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय के प्राचार्य एम. आर. सावंत व सहयोगी शिक्षक, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया से आये पर्यवेक्षक वसीम अहमद, एवं राज्य हज कमेटी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।