बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

भाजपा नेताओं को शराब घोटाले की बारीकियां बताई एक्सपर्ट ने..! आम लोगों तक पहुंचकर देंगे इसकी जानकारी…

भाजपा नेताओं को शराब घोटाले की बारीकियां बताई एक्सपर्ट ने..! आम लोगों तक पहुंचकर देंगे इसकी जानकारी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग ने एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में स्टडी सर्किल आहूत की। इस मौके पर विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बताया कि यह बैठक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट के लिए विशेष तौर पर शराब घोटाले से जुड़े तथ्य साझा करने के लिए आयोजित की गई, ताकि सरकार द्वारा किए गए कथित घोटाले के तथ्य जन-जन तक पहुंच सके।

इस अध्ययन मंडल में मुख्य रूप से शराब घोटाले के ताजा मामले पर विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने विषय को स्पष्ट किया कि कैसे इस घोटाले को अंजाम दिया गया? कैसे शराब व्यापारियों पर दबाव डालकर नकली शराब बनवाई गई? कैसे अपने ही परिवहनकर्ताओं से नकली शराब का परिवहन कराया गया और कैसे अपनी ही दुकानों में वह नकली शराब बिकवाई गई ? नकली शराब के इस गोरखधंधे के लिए कैसे एक सिंडीकेट बनाकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया ? इन सभी प्रश्नों पर केंद्रित इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। ईडी द्वारा सामने लाये गए तथ्यों की बारीकियों पर विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी।

बैठक में वक्ता एवं विधायक सौरभ सिंह, विषय विशेषज्ञ अजय कुमार समेत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदार गुप्ता, रंजना साहू, नीलू शर्मा, देवलाल ठाकुर, अमित साहू, निश्चय वाजपेयी, जेपी चंद्रवंशी, नवीन मार्कंडेय, अशोक बजाज, परेश बागबाहरा, हेमंत पाणिग्रही, अवधेश जैन, राजीव चक्रवर्ती, डॉ. किरण बघेल, उमेश घोरमोड़े, राहुल टिकरिया, प्रवीण साहू, निशिकांत पांडेय, सौरभ जागृत, तौकीर रजा उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन