रायपुर। द केरला स्टोरी के बाद फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की नजर बस्तर पर है। नक्सलवाद का दंश झेल रहे बस्तर पर भी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम ‘बस्तर’ है। निर्देशक का दावा है कि जरिए बस्तर की ऐसी सच्चाई उजागर होगी, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे।

फिल्म निर्माता द्वारा ‘बस्तर’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसका टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ है। जिसमें गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को 5 अप्रैल, 2024 को यानि ठीक लोकसभा चुनाव के पहले पर्दे पर उतारने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर क्षेत्र अरसे से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है। स्थानीय नेताओं से लेकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर आए दिन अटैक होते रहते हैं। विपुल अमृतलाल शाह अपनी फिल्मोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। अब तक उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में आंखें, हॉलीडे, फोर्स, कमांडो, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, “द केरल स्टोरी” जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।