जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में घनश्याम बंजारे के घर में बुधवार की देर रात आग लग गई। इसमें उसके छोटे भाई के दो बच्चे वीरू(7) और विवेक (5) की जलने से मौत हो गई। जब कि गोपी और उसका भतीजा रोशन बंजारे सौ फीसदी झुलस गए हैं। गुरुवार को ये जानकारी एएसपी मधूलिका सिंह ने दी। वे खुद भी मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला:

एएसपी मधूलिका सिंह से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा निवासी घनश्याम बंजारे छोटे भाई गोपी बंजारे व अपनी मां के साथ गांव में रहता है। बुधवार की देर रात गोपी बंजारे अपने घर में बेटे वीरू (7), विवेक (5) व अपने भतीजे रोशन बंजारे (5) के साथ सोया था। देर रात छप्पर वाले घर में आग गई।

आग लगने से पूरा घर जल गया और घर के भीतर सो रहे वीरू व विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोपी बंजारे और उनका एक भतीजा सौ फीसदी झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

See also  स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे बच्चे…

फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाली लाश:

आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब घर जल चुका था, हालांकि फायर ब्रिगेड से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची और घर के भीतर 2 बच्चों की जली लाश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंची और तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आग कैसे लगी, यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है, लेकिन लोग बता रहे थे कि घर के भीतर केरोसीन की बदबू आ रही थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।