बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से पहली बार बनी हिंदी फिल्म 'जानकी चैप्टर 1', 13 जून को देशभर में होगी रिलीज, देखें ट्रेलर…

छत्तीसगढ़ से पहली बार बनी हिंदी फिल्म 'जानकी चैप्टर 1', 13 जून को देशभर में होगी रिलीज, देखें ट्रेलर…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सिनेमा इंडस्ट्री ‘छॉलीवुड’ अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहली बार छत्तीसगढ़ की धरा से छत्तीसगढ़ी सिनेमा निर्माता-निर्देशकों ने एक हिन्दी फिल्म का निर्माण किया है। ये हिन्दी फिल्म देशभर में 13 जून को रिलीज होने वाली है। जिसमें न सिर्फ स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिला है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी बड़े पर्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ी सिनेमा का इतिहास दशकों पुराना है। साल 1965 में पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘कहि देबे सन्देस’ का निर्माण हुआ था। दूसरी फिल्म घर-द्वार साल 1972 में आई थी। इसके बाद साल 2000 में छत्तीसगढ़ की पहली रंगीन छत्तीसगढ़ी फिल्म आई थी मोर छइयां भुइयां 25 सालों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सिलसिला अनवरत जारी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ की धरा से एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

https://youtu.be/TgqNgp_qvOE

निर्देशक-निर्माता की टीम

बता दें कि कौशल उपाध्याय के निर्देशन में बनी फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) छत्तीसगढ़ की पहली हिन्दी है। इस फिल्म को मोहित साहू ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जानकी के रोल में अनिकृति चौहान और रघु के किरदार में दिलेश साहू नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में मेकर्स ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश तक पहुंचाने के लिए एक सुंदर पहल किया है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार मोनिका वर्मा और तोषांत कुमार है। खास बात तो ये है कि फेमस वाइस डबिंग आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे ने रघु के किरदार और जानकी के करिदार के लिए पायल विशाल ने अपनी आवाज दी हैं।

मुख्य कलाकार और विशेषताएं

फिल्म जानकी-भाग 1 (Janki Chapter 1) में जानकी के रोल में अनिकृति चौहान और रघु के किरदार में दिलेश साहू नजर आने वाले हैं। इनके अलावा जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चंद्राकर, तेजराम साहू और अमर दास लहरे दिखाई देंगे। इस फिल्म को मोहित साहू ने प्रोड्यूसर और एक्शन डिजाइन किया है। गजेन्द्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि माहवार फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

बता दें कि कौशल उपाध्याय ने फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन किया है. फिल्म के एडिटर गौरांग त्रिवेदी हैं, तो वहीं तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने संगीत दिया है। फिल्म में गायकों की बात करें तो कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा ने अपनी आवाज दी है। मनोहर यादव ने बेकग्राउंड म्यूजिक, प्रवीर दास ने वीएफएक्स और फिल्म में कोरियोग्राफी की बात करें तो बाबा बघेल ने कोरियोग्राफ किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन