बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

थर्ड जेंडर नागरिकों को नौकरी देने वाला छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र बना बालको

थर्ड जेंडर नागरिकों को नौकरी देने वाला छत्तीसगढ़ राज्य का पहला औद्योगिक क्षेत्र बना बालको
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा : आज भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड-बालको में चार थर्ड जेंडर लोगों को काम पर नियुक्त किया गया है। दरअसल थर्ड जेंडर नागरिकों की पृष्ठभूमि, समुदाय की सामाजिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक समस्याएं एवं समाधान विषय पर एक कार्यशाला बालको लर्निंग सेंटर में आयोजित की गई थी। इसी कार्यशाला के दौरान बालको के सीईओ एंड डायरेक्टर अभिजीत पति की उपस्थिति में थर्ड जेंडर नागरिकों को ज्वानिंग किट सौंपे गए। ये नागरिक एम.एस. गियर इंडिया लिमिटेड, मुंबई के अधीन फोर्क लिफ्ट ऑपरेटर के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। बालको छत्तीसगढ़ राज्य का पहला तथा देश के कुछ गिने-चुने औद्योगिक संगठनों में शामिल हो गया है जहां थर्ड जेंडर नागरिक अपने कैरियर की शुरूआत करेंगे।

तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने बताया कि लगभग 500 बालको अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कर्मचारियों की उपस्थिति में थर्ड जेंडर नागरिक भवानी राठिया, रूपा कुर्रे, कनिष्का सोना और आएशा विश्वकर्मा बालको परिवार के सदस्य बने। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि बालको छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ऐसी औद्योगिक इकाई बन गई है जहां किसी भी तरह के लैंगिक भेदभाव के परे नागरिकों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने पुलिस विभाग में 13 थर्ड जेंडर नागरिकों को कॉन्सटेबल के तौर पर सेवा का मौका दिया है। बालको तथा राज्य शासन की पहल देश में ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने थर्ड जेंडर नागरिकों के सामाजिक एवं भावनात्मक पक्षों के बारे में श्रोताओं को अनेक जानकारियां दी।

बालको के सीईओ अभिजीत पति ने विद्या राजपूत और उनके समुदाय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि थर्ड जेंडर समुदाय की मदद से बालको में नए सामाजिक परिवर्तन और अंधविश्वास को खत्म करने की शुरूआत हो रही है। यह परिवर्तन थर्ड जेंडर की सामाजिक हैसियत को सुधारने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बालको ने साढ़े पांच दशको की औद्योगिक यात्रा में विकास के अनेक दौरान देखें हैं। वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में बालको प्रबंधन प्रतिभाओं की तलाश करने और उन्हें देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन