कोरोना की तैयारियों को परखने के लिए 27 दिसंबर को प्रदेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के बीएफ 7 वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग

रायपुर। कोरोना की तैयारियों को परखने के लिए 27 दिसंबर को प्रदेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कोरोना के बीएफ 7 वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग जैसे देश कोरोना के नए वैरिएंट से काफी प्रभावित हो रहे हैं।

ऐसे में बेहतर है कि चिकित्सा से संबंधित सभी जरूरी उपकरणों की जांच कर उन्हें तैयार रखा जाए। ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, पैरा मीटर, ऑक्सीजन कांसनट्रेटर की उपलब्धता और व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ को जीवन रक्षक उपकरणों को चलाने के लिए प्रशिक्षित करने को कहा गयाहै।

पत्र में कहा गया है कि फ्रंट लाइनवर्कर का शत प्रतिशत टीकाकरण, दवाई, कंस्यूमेबल और रिएजेंट का आगामी 3 माह तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गयाहै। अस्पताल आने वाले सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का रेंडम आधार पर RTPCR टेस्ट किया जाये। अनुपब्लब्धता की स्थिति में एंटीजन एवं ट्रूनेट टेस्ट किया जाये।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।