टीआरपी। The Governor inspected the Tribal Museum : राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। लोकापर्ण से पूर्व संग्रहालय की तैयारियों का निरीक्षण राज्यपाल रमेन डेका ने किया। लोकार्पण की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।

राज्यपाल डेका ने परिसर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय में विभिन्न जनजातियों की संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन, आभूषण, उनकी आजीविका के साधन सहित उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल ने संग्रहालय की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातियों की परंपरा, संस्कृति, असम राज्य के जनजातियों से मिलती जुलती है।

एआई तकनीक से फोटो खिंचवाई

राज्यपाल ने डिजिटल संग्रहालय के अवलोकन के दौरान एआई तकनीक से कियोस्क पर क्लिक कर अपनी जनजातीय फोटो भी निकलवाई साथ ही एआई तकनीक से प्रधानमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाए। अवलोकन के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संग्रहालय एवं स्मारक स्थल दोनों की जानकारी दी।

See also  नारायणपुर की शानदार उपलब्धि, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार, नए विकास कार्यों को मिलेगी और गति…

एक पेड़ मां के नाम लगाए पौधे

राज्यपाल डेका ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर महुवा के पौधे लगाए। राज्यपाल को छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी जननायकों पर आधारित आदि विद्रोह पुस्तक की प्रति एवं जनजातीय संस्कृति पर आधारित पेंटिंग भेंट की गई।


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त सारांश मित्तर, जनजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की संचालक हिना अनिमेेश नेताम आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।