बिलासपुर। प्रदेश की राजनीति में अभी पहले चरण का मतदान हुआ है और सीएम की चर्चा भाजपा और कांग्रेस में शुरू में हो गई है। भाजपा में जहां केंद्रीय मंत्री अमित शाह नेओ्पी चौधरी को दावेदार प्रमोट कर दिया है वहीं कांग्रेस में पहले से दावेदार घोषित टीएस ने बाल फिर हाईकमान के पाले में डाल दिया है।

छत्तीसगढ़ में अगला मुख्यमंत्री के सवाल पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हाई कमान जिन्हें भी तय करेंगे फाइनल वही होगा। विधायकों से भी राय शुमारी होगी। हाईकमान जिन पर फैसला करता है तो हम साथ मिलकर काम करते हैं. सबको अलग-अलग जवाबदारियां मिलती हैं, तो इस बार भी वैसे ही जवाबदारियां मिलेगी।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पहले चरण के चुनाव में 20 सीटों में से 16 सीट पर और दूसरे चरण के 70 सीटों में से 45-50 सीटों पर जीत का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को पब्लिक सुनती है, पहले जिन लोगों ने क्या कहा और क्या किया उसकी तुलना करती है, फिर जनता मतदान करती है।

See also  आज से रायपुर में ऑन द स्‍पॉट होगा कोरोना टीकाकरण, घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

उन्होंने कहा कि 40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं. नीति आयोग ने कहा है कि रमन सिंह के समय में छत्तीसगढ़ सर्वाधिक गरीबी वाला राज्य था. 39.92 प्रतिशत रिजर्व बैंक के आंकड़े हैं. 40% गरीबी से ऊपर उठते हैं, तो बहुत बड़ी उपलब्धि है.

वहीं बिलासपुर मेयर रामशरण यादव के वायरल ऑडियो पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं। इस प्रकार की बातें पूरी तरीके से आधारहीन है। जिन्होंने भी ऐसा कुछ कहा है पहले उसे व्यक्ति के बारे में पता तो करें कि वह जीवित है या नहीं। आपने आरोप लगाया और आपको यह भी नहीं मालूम की वह जीवित है कि नहीं। ऐसे मामले में बिना समझौते के, बिना ढिलाई के कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  'काली' पोस्टर विवाद : निर्माता के खिलाफ द बंगाली कालीबाड़ी समिति ने दर्ज कराया एफआईआर