बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शिक्षिका पत्नी को सड़क हादसे में मारने का षड्यंत्र रचा था पति ने..! पुलिस ने हत्यारे और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार

शिक्षिका पत्नी को सड़क हादसे में मारने का षड्यंत्र रचा था पति ने..! पुलिस ने हत्यारे और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बालोद। लगभग डेढ़ माह पहले 22 मार्च को मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकंडरी में पदस्थ शिक्षिका की दुर्ग स्थित घर के लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने मौके पर ही मौत हो गई थी। अब इस घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है, महिला को उसके पति ने ही अपनी गाड़ी से मारा था, इतना ही नहीं, घटना के बाद महिला की सांस चलती देख उसे रॉड से पीट-पीटकर मार डाला था।

घटना में प्यून भी हुई थी घायल

दो महीने पहले हुई घटना का जिस तरह से खुलासा हुआ है उसके मुताबिक, महिला शिक्षिका बरखा वासनिक स्कूल में प्यून के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इस दौरान शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

परिजनों के संदेह पर पुलिस ने की जांच

शिक्षिका की मौत पर परिजनों ने संदेह जताया, जिस पर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की। सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला कि बरखा के अपने पति शिशपाल के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। इनके बीच कई बार सुलह करने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में महिला अपने दुर्ग स्थित मायके में रहने लगी। लेकिन पति को पत्नी का अलग रहना रास नहीं आया।

इस तरह बना डाली हत्या की योजना

पति शिशपाल ने पत्नी को मारने की योजना बना डाली। दुर्ग से शेरपार से रोज आने-जाने वाली बरखा की टाइमिंग वगैरह सब की पड़ताल कर ली और 22 मार्च को मौके देखकर रास्ते में सुनसान जगह पर अपनी गाड़ी से उसे कुचल डाला। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी बरखा की सांस चलती देख शिशपाल ने पास रखे रॉड से ताबड़तोड हमला कर उसे बची-खुची सांस से भी महरुम कर दिया।

पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

पत्नी को मौत के घाट उतारने के आरोपी पति शिशपाल के साथ उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात के चलते बरखा के साथ रह रही उसकी चार साल की बेटी की पूरी दुनिया ही बदल गई है। वह अपने ननिहाल में है, उसके पिता ने ही मां का साया उसके सर से छीन लिया है। इसमें अब इस अबोध बच्ची का क्या दोष, जो उसे बिन मां बाप के अपना जीवन गुजरना पड़ेगा?

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन