रायपुर। बस्तर में तैनात कलेक्टर विजय दयाराम प्रशासनिक कार्यों के अलावा अपने सुर के लिए जाने जाते हैं। वे जिस तरह से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हैं उतनी ही तन्मयता के साथ वह गाने भी गाते हैं।

बता दें कि साल भर पहले बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम ने हल्बी में गीत गाया था। इस वीडियो एलबम का विमोचन पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया था जो काफी वायरल भी हुआ और लोगों का भी अच्छा रिस्पांस मिला।

अब एक बार फिर से उन्होंने एक गाना गया है। इस बार कलेक्टर ने 1995 में आई फिल्म बॉम्बे का ‘तू ही रे गाना’ तमिल और हिंदी मिक्स में गया है। उनके इस गाने को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है।

विजय दयाराम छत्तीसगढ़ कैडर के 2015 बैच के आईएएस है। वे मूलतः कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और अपने दूसरे प्रयास में आईएएस के लिए चयनित हुए। वर्तमान में बस्तर जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। बता दें कि इसके पहले साल 2015-16 में रामानुजगंज एसडीएम व अल्प अवधि के लिए वाड्रफनगर और राजपुर एसडीएम भी रह चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।